Indonesia Masters: साल का पहला खिताब जीतने उतरेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य की नजरें वापसी पर
Indonesia Masters: भारत के स्टार एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और स्टार भारतीय महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू के सामने इस बार चुनौती आसान नहीं होगी।

Indonesia Masters: भारत के स्टार एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और स्टार भारतीय महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू के सामने इस बार (Indonesia Masters) चुनौती आसान नहीं होगी। इससे पहले भारत के लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहे थे। जबकि इसके बाद पिछले दो टूर्नामेंटों में वह पहले दौर से ही बाहर हो रहे हैं। तभी तो अब वह यहां पर इस कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
Indonesia Masters साल का अपना पहला खिताब जीतने उतरेगी भारतीय युगल जोड़ी :-
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की नजरें अब इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट पर लगी हुई हैं। अब यह भारतीय जोड़ी इस (Indonesia Masters) टूर्नामेंट को जीत कर अपने साल के पहले खिताब को जीतना चाहेगी। इस मौजूदा समय में दुनिया की नौवें नंबर की यह भारतीय जोड़ी काफी शानदार फॉर्म में है।

इसके अलावा यह स्टार भारतीय जोड़ी पिछले दो टूर्नामेंट मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब यह जोड़ी खिताब जीतने से चूंक गई थी। उस समय सात्विक और चिराग दोनों सेमीफाइनल में खेलते हुए सीधे सेटों में हार गए थे। लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य इस (Indonesia Masters) टूर्नामेंट को जीतने पर लगा हुआ है।
पहले दौर में चीनी ताइपे की जोड़ी से खेलेंगे सात्विक-चिराग :-
इस इंडोनेशिया मास्टर्स (Indonesia Masters) में यह भारतीय स्टार जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के चेन झी-रे और यू चीह लिन के खिलाफ करने वाली है। इसके अलावा भारत के स्टार एकल पुरुष खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर शानदार शुरुआत करना चाहेंगे।

जबकि इस बार (Indonesia Masters) टूर्नामेंट में भारत के एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू के सामने चुनौती आसान नहीं होने वाली है। क्यूंकि पिछले दो टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन पहले दौर से ही बाहर हो रहे हैं। इसके अलावा वह पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे थे। तभी तो अपनी इस कमी को पूरा करने के लिए वह यहां पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वहीं इस बार भारत के एक अन्य पुरुष खिलाड़ी प्रियांशु राजावत भी मुख्य दौर में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।

इस बार उनका पहला मुकाबला जापान के कोडाइ नाराओका से होने वाला है। जबकि इस बार (Indonesia Masters) पुरुष एकल क्वालिफिकेशन राउंड में दो भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज आमने-सामने होंगे। वहीं इस बार महिला एकल राउंड 32 में सिंधू अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन के खिलाफ करने वाली हैं। उनके अलावा भारत की आकर्षी कश्यप जापान की नोजोमी ओकुहारा से और अनुपमा उपाध्याय स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से खेलने वाली हैं।
Indonesia Masters सिंधु करेंगी लय हासिल करने की कोशिश :-
इससे पहले अभी हुए इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भारत की पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी। तभी तो भारत की स्टार खिलाड़ी (Indonesia Masters) इसकी भरपाई करने को काफी उत्सुक हैं। इसके अलावा महिला एकल क्वालीफिकेशन में ईशारानी बरुआ का सामना हमवतन रक्षिता रामराज से होगा।

जबकि तान्या हेमंथ का मुकाबला चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से होने वाला है। इसके अलावा भारत की तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा अपने महिला युगल अभियान की शुरुआत थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई के खिलाफ करने वाली हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।