Lovlina Borgohain: भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की अकादमी का उद्घाटन गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा करने वाले हैं। उनकी यह मुक्केबाजी अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके अलावा यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है।
लवलीना की अकादमी का उद्घाटन करेंगे असम के मुख्यमंत्री :-
साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन गोवाहाटी में अपनी खेल अकादमी शुरू करने वाली हैं। उनकी इस मुक्केबाजी अकादमी का उद्घाटन मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा करने वाले हैं।

अपनी इस मुक्केबाजी अकादमी के बारे में लवलीना ने कहा है कि, “यह खेल अकादमी सिर्फ प्रशिक्षण सुविधा से कहीं बढ़कर है। यह एक सपना है जो मैंने खुद और असम के उन अनगिनत युवा लड़कों और लड़कियों के लिए देखा है जो रिंग में उतर कर भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं। मेरी यह खेल अकादमी युवा प्रतिभा को पोषित कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इसके अलावा यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम भी है। इसके आगे भारत की स्टार महिला मुक्केबाज ने कहा कि, “लवलीना मुक्केबाजी अकादमी के साथ मैं ऐसा माहौल बनाना चाहती हूं जहां महत्वाकांक्षी खिलाड़ी न केवल मुक्केबाजी की कला सीखें बल्कि सफल होने के लिए जरूरी जज्बा, अनुशासन और मजबूत आत्मविश्वास भी हासिल करें।”
लवलीना बोरगोहेन की उपलब्धियां :-

लवलीना बोरगोहेन एक सफल भारतीय मुक्केबाज हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से भारत का नाम रोशन किया है। लवलीना बोरगोहेन की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं, टोक्यो 2020 ओलंपिक में महिलाओं की 69 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना, 2023 आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना, और 2018 और 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतना। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है।
यहां लवलीना बोरगोहेन की कुछ अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी गई हैं :-
एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक (2017, 2021)
एशियन गेम्स में रजत पदक (2023)
ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2021)
अर्जुन पुरस्कार (2020)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।