भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हाश्मतुल्लाह शहीदी टीम के कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इस बार टेस्ट स्क्वाड में सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह की वापसी हुई है, वही इस बार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को फिर से मौका दिया गया है। साथ ही AFG अनुभवी स्पिनर रशीद खान टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिली हैं, फिलहाल राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे है। इस आर्टिकल में हम आपको अफगानिस्तान टीम का स्क्वाड और शेड्यूल के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारतीय सीरिज के लिए अफगानिस्तान टीम का टेस्ट और वनडे स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम इकलौते टेस्ट स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जदरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफद्दीन अशरफ, नगेयालिया खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, और सलीम सफी।
रिज़र्व खिलाड़ी: बशीर अहमद, बशीर शाह, और इस्मत आलम।
यह भी पढ़े: विकेटकीपर के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 3 खिलाड़ियों की लिस्ट
अफगानिस्तान टीम का वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जद्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद मलिक और बिलाल समी।
रिज़र्व खिलाड़ी: कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद।
यह भी पढ़े: IPL Record: जानिए आईपीएल इतिहास में किन गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए हैं 150+ रन
अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल
- 6 जून: पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (9:30 AM)
- 14 जून: पहला ODI, धर्मशाला (1:30 PM)
- 17 जून: दूसरा ODI, लखनऊ (1:30 PM)
- 20 जून: तीसरा ODI, चेन्नई (1:30 PM)

