आईपीएल 2023 का सीजन अपने चरम पर है। इस बार का सीजन कई रिकॉर्ड्स के साथ कुछ नए तो कुछ पूराने विवादों ने जन्म लिया। इस साल का सबसे बड़ा विवाद भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल के के बीच का था और इसमें गौतम गंभीर ने डूबकी लगा ली थी। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और लखनऊ सुपर जाएंंट्स के बीच खेले गए एक मैच में विराट और अफगान खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। इस मैच के दौरान जब नवीन उल हक बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनका विराट कोहली के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में ये लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि विराट कोहली के पूराने दुश्मन कहे जाने वाले गौतम गंभीर भी इससे नाराज दिखें और उनकी भी विराट के साथ बहस हो गई।

इस विवाद से पहले नवीन उल को कोई जानता भी नहीं था, लेकिन अब वो उन्हें पूरी दुनिया जानती है और रोजाना वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस अब रन मशीन के साथ किए गए ऐसे बर्ताव के लिए नवीन उल हक की जमकर खबर ले रहे हैं। ऐसे में अब हर कोई क्रिकेट प्रेमी नवीन उल हक के बारे में जानने के लिए इच्छुक दिख रहा है। आज के इस लेख में हम नवीन उल के बारे में कुछ अहम जानकारियां आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

Naveen Ul Hq and Virat kohli

कौन हैं नवीन उल हक? 

नवीन उल हक अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हैं। नवीन का जन्म अफगानिस्तान के काबुल शहर में 23 सितंबर 1999 को हुआ था। फिलहाल वे आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ खेल रहे हैं और अफगानिस्तान के लिए वो 7वें ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल के लिए पदार्पण किया हो। नवील उल हक ने साल 2016 वनडे के लिए और 2019 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया। हलांकि अभी नवीन उल हक के करियर की शुरुआत है, लेकिन इतने ही कम उम्र में उन्होंने आईपीएल के साथ विश्व की कई अन्य लीग्स में हिस्सा लिया है।

Naveen-Ul-Uq
Photo Source: Twitter

आईपीएल करियर

नवीन उल हक का आईपीएल करियर अभी नया-नया है। नवीन उल हक ने आईपीएल का पहला मैच 19 अप्रैल 2023 को राजस्थान के साथ अपना पहला मैच खेला था। अपने पहले मैच में नवीन के खाते में एक भी विकेट नहीं गया, लेकिन इकोनॉमी बेहद सही थी। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन ही खर्च किए थे। अब तक नवीन उल हक ने अब आईपीएल में कुल 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.91 की एवरेज के साथ 11 विकेट अपने नाम किया है। बता दें कि आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा था।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version