Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का नया संस्करण आगामी 9 सितंबर से यूएई में खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत ओमान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से हो जाएगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा एशिया कप का इतिहास काफी पुराना है। जबकि यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1984 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक इसको भारत ने 8 बार जीता है। आइए इस टूर्नामेंट से जुड़े 5 बड़े रिकॉर्ड पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी :-

एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मैट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम पर है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 25 मैच खेलकर 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक व 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि भारतीय टीम की तरफ से सचिन तेंदुलकर (971) ने एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2. एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी :-

एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मैट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के ही दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। उन्होंने इसमें 24 मैच खेलकर 30 विकेट लिए थे। जबकि भारतीय टीम की तरफ से रविंद्र जडेजा हैंम उन्होंने 20 मैचों में 25 विकेट लिए हैं।
3. एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाला खिलाड़ी :-

एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मैट में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के ही नाम पर दर्ज है। उन्होंने 25 मैचों में खेलते हुए 6 शतकीय पारियां खेली है। जबकि भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं।
4. एशिया कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाला बल्लेबाज :-

एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मैट में अभी तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम पर दर्ज है। उन्होंने इस दौरान खेलते हुए 24 मैचों में 12 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि भारतीय टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक 28 मैचों में 10 फिफ्टी लगाई हैं।
5. एशिया कप में सबसे ज्यादा औसत वाला खिलाड़ी :-

एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मैट में अभी तक सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज फवाद आलम हैं। उन्होंने 4 मैचों में खेलते हुए 251 के शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 251 रन बनाए हैं। जबकि भारतीय टीम के लिए यह कारनामा बल्लेबाज केएल राहुल ने किया है। उन्होंने पांच मैचों में 76.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 229 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







