ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस फॉर्मेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई दिग्गज बल्लेबाजों ने यादगार और बड़े स्कोर वाली पारियां भी खेली हैं। तब उनकी उस पारी ने मैच का रुख बदल दिया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया था। इसके अलावा उस मैच में भारतीय टीम की मजबूत गेंदबाजी के बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेलीं थी जो आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। आइए वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सईद अनवर : 194 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर का नाम आता है। क्यूंकि साल 1997 में उन्होंने चेन्नई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 194 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी को खेलने के लिए तब उन्होंने 146 गेंदों का सामना किया था। वहीं तब उनकी उस पारी में हमें उनके बल्ले से 22 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।

जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 132.87 की रही थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 327/5 का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 292 रन ही बन अपाइ थी। इसके बाद उस मैच में पाकिस्तान की टीम को 35 रन से जीत मिली थी।
2. सनथ जयसूर्या : 189 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। तब यह मैच साल 2000 में श्रीलंका और भारत के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में सनथ जयसूर्या ने भारतीय टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बना दिए थे। तब उन्होंने अपनी इस पारी को खेलने के लिए कुल 161 गेंदों का सामना किया था।

वहीं उनकी उस पारी में तब 21 चौके और 4 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 117.39 की रही थी। जबकि इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 299/5 का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 54 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
3. उपुल थरंगा : 174* रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भी श्रीलंका के एक और पूर्व बल्लेबाज उपुल थरंगा का नाम आता है। साल 2013 में उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 174 रन की पारी खेली थी। यब इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 159 गेंदों का सामना किया था।

जबकि इस पारी में उनके बल्ले से 19 चौके और 3 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 109.43 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 348/1 का स्कोर बनाया था। इसके बाद भारतीय टीम इन रनों के जवाब में केवल 187 रन ही बना पाई थी।
4. तिलकरत्ने दिलशान : 160* रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भी श्रीलंका के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 160 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 165 गेंदों का सामना किया था। वहीं तब उनकी उस पारी में हमें 11 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे।

इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 96.96 की रही थी। लेकिन उस मैच में उनकी शानदार पारी के बाद भी श्रीलंका की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम ने उस लक्ष्य को केवल 36.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

