भारतीय महिला चयन समिति ने ACC महिला अंडर-19 एशिया कप के उद्घाटन संस्करण (Women’s U19 Asia Cup 2024) के लिए भारत महिला अंडर-19 की 15-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।
पहली बार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 दिसम्बर को होगी, जबकि इसका समापन फाइनल मुकाबले के साथ 22 दिसम्बर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले मलेशिया के कुआलालंपुर में बेयूमास क्रिकेट ओवल में खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और मेजबान मलेशिया की महिला अंडर-19 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश, मलेशिया और श्रीलंका को ग्रुप ए में रखा गया है,जबकि भारत को नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
Women’s U19 Asia Cup 2024 के लिए भारत की 15-सदस्यीय स्क्वाड
टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, नन्दना एस
स्टैंडबाई: हर्ले गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे
नॉन-ट्रैवेलिंग रिजर्व: प्राप्ति रावल
भारत अंडर-19 को पाकिस्तान अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप बी में बांग्लादेश अंडर-19, श्रीलंका अंडर-19 और मेजबान मलेशिया अंडर-19 शामिल हैं।
भारत महिला अंडर-19 टीम ग्रुप चरण का अपना पहला मैच 15 दिसंबर, 2024 को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेलेगी और फिर 17 दिसंबर, 2024 को नेपाल अंडर-19 से भिड़ेगी।
Women’s U19 Asia Cup 2024 में भारत का शेड्यूल
भारत महिला अंडर-19 टीम ग्रुप स्टेज का अपना पहला मैच 15 दिसंबर, 2024 को पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेलेगी और फिर 17 दिसंबर, 2024 को अपने दूसरे मुकाबले में नेपाल अंडर-19 से भिड़ेगी। आइए अब इस टूर्नामेंट के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं:
तारीख |
समय | मैच |
स्थान |
रविवार, 15 दिसंबर, 2024 |
सुबह 11.30 बजे से | भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 |
बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
मंगलवार, 17 दिसंबर, 2024 |
सुबह 11.30 बजे से | भारत अंडर-19 बनाम नेपाल अंडर-19 | बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
बुधवार, 18 दिसंबर, 2024 | सुबह 11.30 बजे से | 5वां/6वां स्थान मैच – A3 बनाम B3 |
बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 |
सुबह 07.00 बजे से | सुपर फोर – A1 बनाम B1 | बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 | सुबह 11.30 बजे से | सुपर फोर – A2 बनाम B2 |
बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
शुक्रवार, 20 दिसंबर, 2024 |
सुबह 07.00 बजे से | सुपर फोर – A1 बनाम B2 | बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
शुक्रवार, 20 दिसंबर, 2024 | सुबह 11.30 बजे से | सुपर फोर – A2 बनाम B1 |
बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
रविवार, 22 दिसंबर, 2024 | सुबह 11.30 बजे से | फाइनल |
बयूमास ओवल , कुआलालंपुर |
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।