वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड दौरे, एशिया कप और वनडे विश्वकप के लिए अपनी तैयारियों को अंजाम देने में लगी हुई है। बता दें, इस बार का एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट के रूप में खेला जाना है। ये 14वां संस्करण होगा और इसकी शुरुआत 30 अगस्त से होने वाली है। इस बार इसकी मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट के कुछ मैच श्रीलंका में भी होने वाले हैं। इसके पीछे का कारण भारतीय टीम का पाकिस्तान का दौरा न करना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए टीम का ऐलान हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर इस बार के एशिया कप में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा कि जो खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा थे, उनमें से कई खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारतीय टीम के वो खिलाड़ी जो चोट के कारण बाहर थे उनको टीम में शामिल किया जा सकता है। इन खिलाड़ियों की सूची में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह आयरलेंड दौरे पर टीम में वापसी करने वाले हैं।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज सूंज सैमसन के लिए भी चर्चा का बाजार गर्म नजर आ रहा है। गौरतलब है कि संजू सैमसन का वेस्टइंडीज दौरे के दौरान प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। अब ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी मुसिबत केएल राहुल ने भी खड़ी कर दी है। संजू को टीम में विकेटकीपर के तौर पर भी देखा जाता है। अब ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास उनकी जगह केएल राहुल सबसे बढ़िया विकल्प के तौर पर नजर आ रहे हैं, क्योंकि केएल राहुल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

एशिया कप के लिए संभावित भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर
ये भी पढ़ें: स्टीविन फिन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- अब हार मान चुका हूं…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







