Sunday, August 17

बीसीसीआई ने 16 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया, जिसके अनुसार मुंबई इंडियंस (MI) अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

हालांकि, इस बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या एक मैच के लिए बैन लगने के चलते इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।

हार्दिक पांड्या पर क्यों लगा है एक मैच का बैन?

आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या तीन बार स्लो-ओवर रेट के दोषी पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2025 के पहले मैच में बैन झेलना पड़ेगा।

आईपीएल के नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम एक सीजन में तीन बार स्लो-ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो उसके कप्तान पर जुर्माने के साथ एक मैच का बैन भी लगाया जाता है।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस अपने अंतिम मैच में इस अपराध की दोषी पाई गई थी, जिसके चलते कप्तान पांड्या को 23 मार्च को सीएसके के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर रहना पड़ेगा।

2024 में दिल्ली कैपिटल्स के तत्कालीन कप्तान ऋषभ पंत को भी इसी नियम के तहत एक मैच के लिए बैन किया गया था, तब अक्षर पटेल ने टीम की कमान संभाली थी।

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में तीन खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के प्रबल दावेदार हैं। यहाँ हम आपको उन्हीं तीनों दावेदार खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

ये 3 खिलाड़ी IPL 2025 के MI vs CSK मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर सकते हैं

3. रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Mumbai Indians)
Rohit Sharma (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस भूमिका के सबसे अनुभवी दावेदार हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था, जिससे फैंस में नाराजगी भी देखी गई थी।

यदि फ्रेंचाइजी रोहित को सिर्फ एक मैच के लिए कप्तानी सौंपती है, तो यह उनके फैंस के लिए अच्छी खबर होगी। इसके अलावा, रोहित को सीएसके के खिलाफ खेलने का बड़ा अनुभव भी है, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Mumbai Indians)
Jasprit Bumrah (Mumbai Indians)

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक आईपीएल में कभी भी कप्तानी नहीं की है, लेकिन उन्होंने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी जरूर की है। वह मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में भी शामिल हैं।

हालांकि, तेज गेंदबाजों के लिए कप्तानी करना आसान नहीं होता, क्योंकि उन्हें अपने ओवरों पर भी ध्यान देना होता है। लेकिन यदि MI टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि एक सीनियर भारतीय खिलाड़ी कप्तानी करे, तो बुमराह यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

1. सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Mumbai Indians)
Suryakumar Yadav (Mumbai Indians)

सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उनकी लीडरशिप में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह न केवल मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं, बल्कि एक आक्रामक कप्तान भी साबित हो सकते हैं।

यदि फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लेती है, तो सूर्यकुमार को एक मैच के लिए कप्तानी देकर उनके नेतृत्व क्षमता को परखा जा सकता है। वह सीएसके के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version