पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का चौथा मुकाबला , 31 मार्च, मंगलवार को शाम 7 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन का पहला मैच है, इसलिए वे जीत के साथ शानदार शुरुआत करना चाहेंगी।
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करे तो, दोनों टीमें अब तक बराबरी पर हैं। 6 मुकाबलों में से 3-3 मैच दोनों ने जीते हैं। हालांकि, इस बार पंजाब को अपने होम ग्राउंड का एडवांटेज मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इस मैच के फैंस ध्यान खीच सकते हैं।
3. अजमतुल्लाह उमरजई (पंजाब किंग्स)
अजमतुल्लाह उमरजई इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए एक प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे हैं। हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 9 विकेट लिए थे, साथ ही अब आईपीएल में शानदार फॉर्म में मैदान में उतर रहे हैं।
गेंद से निर्णायक विकेट लेने की उनकी क्षमता और निचले मध्य क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से PBKS को वह संतुलन मिलता है जिसकी टीम को पिछले कुछ वर्षों में कमी महसूस हुई थी। यही वजह है कि अजमतुल्लाह इस मुकाबले के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर फैंस की नजरें रहेंगी।
2. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
श्रेयस अय्यर, जो इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं, उन खिलाड़ियों में सबसे पहले हैं जिन पर फैंस की नजर रहेगी। टूर्नामेंट के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही श्रेयस, जिन्हें प्यार से ‘सरपंच साब’ भी कहा जाता है, ने साफ कर दिया है कि इस बार उनका लक्ष्य खिताब को अपने टीम के नाम करना है।
पिछले सीजन में अय्यर ने 604 रन बनाए थे और टाइटंस की गेंदबाजी पर अपना दबदबा जमाया। इसमें उनका पिछला धमाकेदार प्रदर्शन भी शामिल है, जहां उन्होंने 42 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली थी। स्पिन गेंदबाजों को काबू में करने और पारी को संभालने की उनकी क्षमता उन्हें GT के लिए सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।
1. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस)
जोस बटलर, जिन्हें 2026 में गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम में शामिल किया गया है, दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शांत रहा हो, लेकिन IPL में उनका रिकॉर्ड हमेशा बेहतरीन रहा है।

बटलर और अर्शदीप सिंह के बीच पावरप्ले की टक्कर GT की पारी का रुख तय कर सकती है। अगर बटलर शुरुआती स्विंग का सामना कर लेते हैं, तो अकेले दम पर मैच का समीकरण बदल सकते हैं। यही वजह है कि वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर फैंस की नजरें रहेंगी।

