हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जो 2004 में बना था, आज भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच सभी फॉर्मेट के लिए संतुलित मानी जाती है, जिसकी वजह से इसे हाल के वर्षों में काफी लोकप्रियता मिली है। उप्पल स्टेडियम के नाम से मशहूर इस मैदान ने हमेशा रोमांचक मुकाबले दिए हैं चाहे वो तेज़-तर्रार T20 हों, वनडे मैच हों या फिर टेस्ट क्रिकेट की टक्कर।
इस मैदान की खास बात यह है कि शुरुआत में यह तेज गेंदबाजों को मदद करता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाता है। कई बार स्पिनरों को भी यहां अच्छी मदद मिलती है, जिससे T20 मुकाबले और भी हाई-स्कोरिंग और रोमांचक बन जाते हैं। यह सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड भी है और आईपीएल में यहां कई यादगार मैच खेले जा चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद के इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन-चेज के बारे में बताएंगे ।
हैदराबाद में सबसे बड़ा सफल रन-चेज
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और ईडन गार्डन्स की तरह, उप्पल स्टेडियम में अब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई भी सफल रन-चेज नहीं हुआ है। हालांकि, वनडे और T20 के लिए यह एक अहम मैदान रहा है, इसलिए हमने यहां हुए सफल रन-चेज पर नजर डाली है।
आईपीएल में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर सबसे बड़े सफल रन-चेज की लिस्ट
- सनराइजर्स हैदराबाद – 247/2 (लक्ष्य: 246) बनाम पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल 2025
- राजस्थान रॉयल्स – 217/7 (लक्ष्य: 215) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 24 अप्रैल 2008
- सनराइजर्स हैदराबाद – 215/6 (लक्ष्य: 215) बनाम पंजाब किंग्स, 19 मई 2024
- किंग्स इलेवन पंजाब – 211/4 (लक्ष्य: 206) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 14 मई 2014
- सनराइजर्स हैदराबाद – 201/5 (लक्ष्य: 199) बनाम राजस्थान रॉयल्स, 29 मार्च 2019
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

