MI vs SRH:सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की छठी जीत दर्ज की।
आईपीएल 2026 के 41 वें मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के स्टेडियम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस विशाल रन चेज को 18.4 ओवर में पूरा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।
रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स का 243 के विशाल स्कोर में अहम योगदान
रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स की विस्फोटक पारियों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही बिना किसी नुकसान के 78 रन जोड़ लिए। 8वें ओवर में विल जैक्स के आउट होने के बाद भी एक छोर पर रेयान रिकेल्टन मजबूती से टिके रहे और उन्होंने धीरे-धीरे पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ाई।
रिकेल्टन ने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने बेहतरीन संतुलन दिखाया और शुरुआत से ही आक्रामक शॉट्स खेलते हुए टीम के स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया।
सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर ने रखी जीत की नींव
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत दमदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। अभिषेक ने 24 गेंदों में 45 रन बनाकर एएम गजनफर का शिकार बने। इसके बाद हेड ने 76 रनों की शानदार पारी खेली ।
243 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। उन्होंने पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना दिए, जिसने मैच को पूरी तरह का रुख बदल दिया।
हेनरिक क्लासेन ने SRH के तरफ से खेली मैच विनिंग पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शानदार और तेज़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की मजबूत साझेदारी की। अभिषेक 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रैविस हेड ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभाली और टीम की कमान अपने हाथ में ले ली। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में कर दिया और आखिर तक टिके रहकर हैदराबाद को जीत दिला दी।
इनका साथ देते हुए सलिल अरोड़ा ने भी 10 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी रही पूरी तरह फ्लॉप
243/5 का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बावजूद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम साबित हुई। मुंबई इंडियंस की ओर से एएम गजनफर ने 2 विकेट चटकाए, लेकिन अन्य गेंदबाज लगातार रन लुटाते रहे। पूरे मैच में दिल्ली का कोई भी गेंदबाज रन गति पर अंकुश नहीं लगा सका, जिसका फायदा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया।

