IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक सफल रन चेज़ की बात होती थी, तो विराट कोहली, एमएस धोनी और डेविड वॉर्नर जैसे बड़े नामों का ज़िक्र होता था। लेकिन ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि अब इस लिस्ट में एक नया नाम सबसे ऊपर आ गया है।
IPL में सफल रन चेज़ के दौरान सूर्याकुमार यादव का रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। वह इस लीग के इकलौते बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 1000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, वो भी 50.76 की औसत और 166.56 की स्ट्राइक रेट के साथ। इसी कड़ी में आइए सूर्यकुमार यादव के सफल रन चेज पर नजर डालते हैं।
चेज़ में SKY का दमदार परफॉर्मेंस

सफल रन चेज़ में सूर्यकुमार यादव ने अब तक अपने 39 परियों में औसत: 50.76 की औसत और 166.56 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1320 रन बनाए हैं। यह प्रदर्शन उन्हें IPL इतिहास का सबसे खतरनाक चेज़र बनाता है।
2023 के बाद से रन चेज़ में सूर्यकुमार यादव
2023 से लेकर अब तक, सूर्यकुमार का बल्ला खासतौर पर दूसरी पारी में आग उगल रहा है। चेज़ करते वक्त उन्होंने 24 पारियों में 971 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 51.00 और स्ट्राइक रेट 183.55 है। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक और 49 छक्के लगाए हैं।
वहीं, जब वो पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हैं, तब उनका आंकड़ा तुलनात्मक रूप से कमज़ोर नजर आता है, उन्होंने 12 पारियों में 32.00 की औसत और 149.78 की स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए हैं।
क्या ‘चेज किंग’ का ताज अब विराट से चला गया?

विराट कोहली का IPL में योगदान बेमिसाल रहा है, लेकिन मौजूदा आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि चेज़ के मामले में सूर्यकुमार यादव अब सबसे आगे निकल चुके हैं। उनका आक्रामक अंदाज़, तेजी से रन बनाना और दबाव में शांत रहना उन्हें IPL का नया ‘चेज मास्टर’ बनाता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।