Thursday, February 12

IPL 2025, PBKS vs RCB, Qualifier-1: आईपीएल 2025 में आज 29 मई को क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच मैच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पंजाब किंग्स टीम का घरेलू मैदान भी है। आईपीएल 2025 के सीजन में इस मैदान को पंजाब किंग्स के 4 मैचों के अलावा क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच की मेजबानी भी मिली है। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 17 में जीत मिली है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अभी तक 18 मैचों में जीत हासिल हुई है।

punjab kings
punjab kings

वहीं इस मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले मैचों को पंजाब किंग्स की टीम ने जीता था। तब यह मैच बारिश के कारण 14-14 ओवर का खेला गया था। जबकि दूसरे मैच को आरसीबी की टीम ने जीता था।

इस तरह की हो सकती है आज RCB की टीम :-

आरसीबी की टीम को अपने अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। तभी तो अब ऐसे में यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। आज के मैच में भी फिर से रजत पाटीदार इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नजर आ सकते हैं। वहीं आज के मैच में जोश हेजलवुड और टिम डेविड की प्लेइंग इलेवन में वापसी लागबहग पक्की है।

RCB
RCB

RCB की संभावित टीम : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

आज ये हो सकते हैं RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- रजत पाटीदार, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड और स्वप्निल सिंह।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

पंजाब किंग्स की टीम को भी अपने अंतिम लीग मैच में मजबूत मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी। इस समय पंजाब की टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। वहीं आज के क्वालीफायर-1 में पंजाब की टीम में अनुभवी गेंदबाज युजवेंद्र चहल की वापसी तय मानी जा रही है। इसके अलावा मुंबई के खिलाफ धमाकेदार पारी (73) खेलने वाले जोश इंगलिस से भी पंजाब की टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित टीम : प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाख और अर्शदीप सिंह।

आज ये हो सकते हैं PBKS के इम्पेक्ट प्लेयर :- प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट और मुशीर खान।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक खेली 13 पारियों में 60.20 की बल्लेबाजी औसत और 147.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 602 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी आए हैं।

virat kohli
Virat Kohli/Getty Images

जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 पारियों में 51.40 की बल्लेबाजी औसत और 171.90 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने 10 मैचों में 17.27 की गेंदबाजी औसत के साथ 18 विकेट लिए हैं। जबकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में खेलते हुए कुल 18 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : फिल सॉल्ट, प्रभसिमरन सिंह (उपकप्तान) और जोश इंगलिस।

बल्लेबाज : श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), प्रियांश आर्य और मयंक अग्रवाल।

ऑलराउंडर : क्रुणाल पांड्या।

गेंदबाज : अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हरप्रीत बरार।

आईपीएल 2025 में आज क्वालीफायर-1 में PBKS और RCB के बीच होने वाला यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version