Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 59 वां मैच आज शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ की टीम को चेन्नई की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन आज के इस मैच में यह टीम जीत के साथ अपने अभियान का समापन अच्छा करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ चेन्नई की टीम इस मैच को जीतकर अपनी पाल्योंफ की उम्मीद हो और भी पक्का करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है अभी तक कांटें की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए चेन्नई की टीम को इनमें से कुल 3 मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान लखनऊ की टीम को भी कुल 3 मैच में ही जीत मिली है।

CSK vs LSG Timeline IPL Match Results
CSK vs LSG Timeline IPL Match Results

वहीं इस दौरान खेलते हुए इन दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है। तब उस मैच में चेन्नई की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से उर्विल पटेल ने तूफानी अर्धशतक लगाया था। इसके चलते हुए चेन्नई की टीम ने इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं आज भी उनसे टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। लेकिन इस टीम को सबसे बड़ा नुकसान जेमी ओवरटोन के चोटिल होने से हुआ है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में लखनऊ टीम की तरफ से केवल जोश इंग्लिश की 85 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। जबकि अन्य कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। तभी तो आज के इस मैच में कप्तान पंत और मिचेल मार्श और निकोलस पूरन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 सीजन की 11 पारियों में 53.75 की बल्लेबाजी औसत और 169.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 430 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतक भी आया है।

Sanju Samson
Sanju Samson

जबकि इस समय गेंदबाजी में चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 11 पारियों में 19.21 की गेंदबाजी औसत और 9.20 की इकॉनमी रेट के साथ 19 विकेट लिए हैं। जबकि लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 8.17 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच यह मैच आज शुक्रवार, 15 मई को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version