IPL 2026: आईपीएल 2026 का 49 वां मैच आज बुधवार, 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 7 विकेट से हराया था।
जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आज के इस मैच में पंजाब की टीम अपनी जेट की राह पर लौटना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PBKS टीम के खिलाफ SRH टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 25 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब किंग्स टीम को अभी तक केवल 8 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस दौरान 17 मैचों में जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 6 विकेट से जीता था। इसके अलावा आज भी यह टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हर का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में पंजाब किंग्स टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से विफल साबित हुआ था। इस मैच में पंजाब टीम की तरफ से केवल सूर्यांश शेडगे ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में पंजाब की टीम को अपने कप्तान से काफी उम्मीद रहने वाली है।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार का समना करना पड़ा था। तब उस मैच में हैदराबाद टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मैच में गेंदबाजी में हैदराबाद टीम की तरफ से सकीब हसन और सिबांग कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वहीं आज के इस मैच में भी टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SRH टीम की संभावित 11 :- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।
कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 6 मई को हैदराबाद में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी 10 पारियों में 48.88 की औसत और 206.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक भी आया है।

जबकि पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 8 पारियों में 51.57 की औसत और 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 10 मुकाबलों में 21.73 की गेंदबाजी औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







