Sunday, February 8

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उतार-चढ़ाव भरी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 155 रन बना पाई, जिसे CSK के गेंदबाजों ने कंट्रोल किया। लेकिन जब चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो फैंस ने देखा कि रोहित शर्मा मैदान पर नहीं थे।

क्या रोहित शर्मा चोटिल हैं?

MI की पारी खत्म होने के बाद जब राचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी ने CSK की ओर से पारी की शुरुआत की, तब सभी को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा फील्डिंग में दिखेंगे। हालांकि, वह मैदान पर नहीं आए, जिससे फैंस के बीच उनकी चोट को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

रोहित का आईपीएल 2025 का आगाज अच्छा नहीं रहा, क्योंकि पहले ही ओवर में खलील अहमद ने उन्हें शून्य पर आउट कर दिया। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से यह अटकलें तेज हो गईं कि कहीं वह चोटिल तो नहीं हो गए।

हालांकि, सच्चाई यह है कि रोहित शर्मा चोटिल नहीं हैं, बल्कि MI ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत दूसरे हाफ में विग्नेश पुथुर से रिप्लेस कर दिया है।

कौन हैं विग्नेश पुथुर?

विग्नेश पुथुर एक उभरते हुए स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्हें MI ने CSK की स्पिन-फ्रेंडली पिच को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतारा है। वह चेन्नई की धीमी पिच का फायदा उठाकर MI के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं विग्नेश पुथुर? जिन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस करके किया आईपीएल डेब्यू  

CSK की पारी की धीमी शुरुआत

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की। रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर टिके हुए हैं और धीरे-धीरे स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, CSK ने 1.3 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए थे।

MI ने रोहित को बाहर कर एक रणनीतिक चाल चली है, लेकिन क्या वे CSK को कम स्कोर पर रोक पाएंगे? यह देखने वाली बात होगी!

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version