लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।
यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए LSG vs RR मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लगातार मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने वापसी करते हुए इस राइवलरी को पूरी तरह संतुलित कर दिया।
आईपीएल इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 6 मैचों के रिजल्ट देखें तो राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ 2 मैच जीत चुकी है।
ये है IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन और रिजल्ट
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने दोनों मैच जीते
10 अप्रैल 2022: राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीत दर्ज की
15 मई 2022: राजस्थान रॉयल्स ने 24 रन से जीत दर्ज की
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 मैच जीता
19 अप्रैल 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 रन से जीत दर्ज की
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने दोनों मैच जीते
24 मार्च 2024: राजस्थान रॉयल्स ने 20 रन से जीत दर्ज की
27 अप्रैल 2024: राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 मैच जीता
19 अप्रैल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से जीत दर्ज की
IPL 2026: इस सीजन में दो मैच खेले जाएंगे
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 22 अप्रैल को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मुकाबला 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
(LSG vs RR मैच समाप्त होने के बाद यहां रिजल्ट अपडेट किया जाएगा)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

