15 अप्रैल, बुधवार को खेले जाने वाले IPL 2026 के 23 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच से पहले आरसीबी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उसके ही घर में 18 रनों से मात दी थी।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी फिलहाल तीसरे नंबर पर मौजूद है। चार मैचों में 6 अंकों के साथ टीम मजबूत स्थिति में है, साथ ही नेट रन रेट के मामले में भी इस सीजन अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल है।
दूसरी तरफ, शानदार गेंदबाज़ रासिख डार सलाम ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और टीम के लिए अहम योगदान दिया। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रासिख ने बड़ा बयान भी दिया है।
रासिख डार सलाम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच पहला क्या कहा जानें
लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) के खिलाफ मुकाबले से पहले RCB के रासिख डार सलाम ने कहा कि यह जीत टीम के लिए बेहद अहम थी और सभी खिलाड़ी एक यूनिट के तौर पर काफी आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं।
रासिख ने आगे बताया कि टीम में हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों की पूरी स्पष्टता है, और वे अपने घरेलू मैदान पर खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि काफी समय बाद आईपीएल मैच खेलने के बावजूद उनकी तैयारी और खेलने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं आया।
रासिख डार सलाम ने आगे अपनी तैयारी और टीम के प्रति जिम्मेदारी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उन्होंने जो मेहनत की, उसका मकसद खुद को मैच की परिस्थितियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना था, और पिछले मुकाबले में उन्होंने अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने पर फोकस किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि वह टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान दें।

