रेयान रिकेल्टन के शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खड़ा किया 243 का विशाल स्कोर।
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 41वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में ओपनर रयान रिकल्टन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली ।
रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स की तूफानी पारी ने पलटा मैच का रुख
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही बिना किसी नुकसान के बना दिए 78 रन। 8 वें ओवर में विल जेक्स के आउट होने के बाद, एक छोर पर रेयान रिकेल्टन टिके रहे और उन्होंने पारी को संभालते हुए धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाई।
रिकेल्टन ने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शानदार संतुलन दिखाया, जहां शुरुआत से बड़े में बड़े शॉट्स खेलकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसके बाद वो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए है।
रेयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में लगाया पहला शतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में क्विंटन डी कॉक के चोटिल होने के चलते रयान रिकल्टन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाते हुए शानदार शतक ठोक दिया।
रिकल्टन ने इस मुकाबले में अपना पहला आईपीएल शतक सिर्फ 44 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। अपनी इस पारी में उन्होंने बेहतरीन संतुलन और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
मुंबई की बल्लेबाजी के सामने हैदराबाद की गेंदबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई।
मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर रयान रिकल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 46 रन जोड़े, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रनों का योगदान दिया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

