IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन एक बार फिर से खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। क्यूंकि यह टीम हमेशा काफी शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। मुंबई की टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी कई बार कमाल किया है। इस दौरान इस टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी फुर्ती, नजरों की पकड़ और मैदान में उनकी मौजूदगी से विपक्षी टीमों को काफी परेशान किया है। आइए ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. किरोन पोलार्ड :-
मुंबई इंडियंस के लिए एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2017 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा कैच लपके थे। उस सीजन में खेलते हुए उन्होंने तब कुल 15 कैच लपके थे।
उस समय उन्होंने एक मैच में अधिकतम 2 कैच अपने नाम किए थे। इसके चलते हुए तब उन्होंने अपनी फील्डिंग क्षमता का परिचय भी दिया था। तब उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए MI की फील्डिंग को काफी मजबूती मिली थी। उन्होंने अपने पूरे आईपीएल कार्यकाल में 211 मैच में खेलते हुए कुल 113 कैच भी लपके थे।
2. रोहित शर्मा :-
इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि साल 2012 के आईपीएल सीजन में उन्होंने मुंबई की टीम के लिए कुल 13 कैच पकडे थे। उस सीजन में उन्होंने तब एक मैच में खेलते हुए सबसे ज्यादा 3 कैच लिए थे। इसके चलते हुए तब उनकी यह फील्डिंग प्रदर्शन मुंबई की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित हुई थी।
इस दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कुल 231 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 82 कैच भी लिए हैं। इसके अलावा वह साल 2011 से मुंबई की टीम का हिस्सा भी हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई की टीम को 5 आईपीएल ट्रॉफी भी जीतवाई हैं।
3. नमन धीर, हार्दिक पांड्या और पोलार्ड :-
इस सूचि में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मुंबई इंडियंस टीम के तीन खिलाड़ियों का नाम आता हैं। ये तीन खिलाड़ी नमन धीर,हार्दिक पांड्या और पोलार्ड हैं। मुंबई के इन तीनों खिलाड़ियों ने एक आईपीएल संस्करण में खेलते हुए तब 12-12 कैच लपके थे।
इनमें से नमन धीर ने आईपीएल 2025 के सीजन में ही यह कारनामा किया है। जबकि हार्दिक ने साल 2017 के आईपीएल सीजन में और पोलार्ड ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में यह कारनामा किया था। आईपीएल में हार्दिक ही रोहित और पोलार्ड के अलावा मुंबई इंडियंस के एकमात्र अन्य खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने 59 कैच पकडे हैं।
4. हार्दिक पांड्या :-
मुंबई इंडियंस के लिए एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हार्दिक पंड्या का नाम आता है। वहीं इस समय हार्दिक पंड्या ही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2019 के आईपीएल सीजन में खेलते हुए तब 11 कैच पकड़े थे।
उस समय एक मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 2 कैच लेने का कारनामा भी किया था। उस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को फाइनल मैच में 1 रन से हराकर खिताब भी जीता था। वहीं उस सीजन में फाफ डु प्लेसिस (12 कैच) के बाद हार्दिक सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी भी थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।