इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पावरप्ले को हमेशा रन बनाने का सबसे सुनहरा मौका माना जाता है। पहले 6 ओवर में फील्डिंग रेस्ट्रिक्शन होने के कारण बल्लेबाज़ खुलकर खेलते हैं और अपनी टीम को तेज शुरुआत देकर डायरी टीम से मैच छीन लेते है। लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि यही पावरप्ले बल्लेबाज़ों के लिए सबसे मुश्किल फेज बन जाता है।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दिल्ली की टीम शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 6 विकेट के नुकसान पर 13 रन ही बना पाई। तो चलिए जानते हैं आईपीएल इतिहास के आज तक के सबसे लोएस्ट पावरप्ले स्कोर?
आईपीएल इतिहास के टॉप 6 सबसे लोएस्ट स्कोर
1. 13/6- दिल्ली कैपिटल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली, 2026
दिल्ली कैपिटल के नाम पर आईपीएल इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले दर्ज हो गया है। भुवनेश्वर कुमार और जोश हज़ालवुड की आग उगलती हुई गेंदों के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों पर कोई जवाब ही नहीं थे। एक के बाद एक विकेट गिरते के रहे थे और वो शिकंजा कसते जा रहे थे जिसके चलते दिल्ली की टीम पावरप्ले में सिर्फ 13 रन ही बना पाई। इस दौरान उनके 6 विकेट भी गिर गए थे।
2. 14/2- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, केप टाउन, 2009
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच केप टाउन में खेले गए मुकाबले भी पावरप्ले में बल्लेबाज़ संघर्ष करते हुए नजर आए थे। स्विंग, सीम और उछाल भरी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था।
गेंदबाज़ लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते रहे और बल्लेबाज़ रन नहीं बना पा रहे थे। नतीजा यह हुआ कि टीम 6 ओवर में सिर्फ 14 रन ही बना सकी, जबकि 2 अहम विकेट भी गंवा दिए।
3. 14/3- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, पुणे, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच पुणे में हुआ मैच भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहाँ शुरुआत से ही दबाव साफ नजर आ रहा था। SRH के बल्लेबाज़ एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे और लगातार विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर चली गई। गेंदबाज़ों ने इतना दबाव बनाकर रखा कि बल्लेबाज़ों को रन बनाने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते पावरप्ले खत्म होने तक स्कोर सिर्फ 14 रन पर 3 विकेट हो गया।
4. 15/2- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2011
कोलकाता में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में भी गेंदबाज़ों का दबदबा देखने को मिला। CSK के बल्लेबाज भी केकेआर के गेंदबाजों के सामने कुछ नहीं कर पाए। वो हर ओवर में रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के सामने वो ऐसा नहीं कर पाए और इसी का नतीजा रहा कि टीम 6 ओवर में सिर्फ 15 रन ही जोड़ सकी और 2 विकेट भी खो दिए।
5. 16/1- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल, रायपुर, 2015
रायपुर में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मैच में भी एक बार फिर गेंदबाजों का जादू चला। यहां विकेट तो सिर्फ 1 ही गिरा, लेकिन रन बनाने की रफ्तार बेहद कम रही। गेंदबाज़ों ने इतनी सटीक गेंदबाज़ी की कि बल्लेबाज़ चाहकर भी बड़े शॉट नहीं खेल पाए और चेन्नई 6 ओवर में सिर्फ 16 रन तक ही बना सकी।
6. 16/1- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई, 2019
चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में भी पिच ने गेंदबाज़ों का साथ दिया। खासकर स्पिनर्स के सामने बल्लेबाज़ पूरी तरह जूझते नजर आए। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था और पहली पारी में भी वही दिखा था।
बेंगलुरु की टीम सिर्फ 70 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसी दबाव के चलते चेन्नई ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की और सिर्फ 16 रन ही बना सकी और 1 विकेट भी गंवा बैठी। हालांकि सीएसके ने यह मैच आसानी से अपने नाम कर लिया था।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

