Undertaker: WWE की रिंग में जब लाइट बंद होती, घंटी बजती और धुएं से ताबूत निकलता, तब हर दर्शक को पता चल जाता था कि डेडमैन आ चुका है। अंडरटेकर की एंट्री सिर्फ एक स्टाइल नहीं बल्कि एक अनुभव थी। 3 दशकों तक रिंग में राज करने वाले इस सुपरस्टार की मौजूदगी ही इतनी खौफनाक होती थी कि सामने वाला डर से कांप उठता था। आइए जानते हैं कौन है डेडमैन और कैसे पड़ा यह नाम?
कौन हैं डेडमैन?

अंडरटेकर, जिन्हें ‘डेडमैन’ के नाम से भी जाना जाता है, एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान हैं। अपने रिंग में आते ही, वे अपने खौफनाक और रहस्यमय चरित्र के कारण विरोधी पहलवानों में डर पैदा कर देते थे।
1864 मैच जीतकर रिकॉर्ड कायम करने वाले अंडरटेकर की गिनती दुनिया के खूंखार रेसलर में होती है। लगभग 3 दशक तक रिंग में राज करने वाले अंडरटेकर विशालकाय शरीर वाले थे। उनकी कद काठी ऐसी थी कि दुनिया के नामी गिरामी रेसलर भी सामने आने से डरते थे।
6 बार मौत और हर बार वापसी, ऐसे बना ‘डेडमैन’

अंडरटेकर का ‘डेडमैन’ बनने का किस्सा स्टोरीलाइन के सबसे दिलचस्प हिस्सों में से एक है। उन्हें रिंग में 6 बार मरा हुआ दिखाया गया। कभी ताबूत में बंद, कभी कोमा में और कभी राख बनाकर उड़ाया गया। लेकिन हर बार वो वापस लौटे और हर बार और भी ज्यादा खतरनाक होकर। फैंस के दिलों में ये बात बैठ गई कि अंडरटेकर को मारना नामुमकिन है इसलिए उन्हें कहा जाने लगा “The Deadman”।
रिंग में लोटा लेकर क्यों आते थे अंडरटेकर?
WWE की कहानियों में एक और रहस्यमयी चीज थी, अंडरटेकर का लोटा। जी हां, रिंग में एक दौर ऐसा भी था जब वह लोटे के साथ नजर आते थे। स्टोरीलाइन के मुताबिक, उस लोटे में अंडरटेकर की आत्मा कैद थी। जैसे ही वह उसे देखता, उसमें नई ऊर्जा आ जाती और वह दुगनी ताकत से विरोधी पर टूट पड़ता।
1864 जीत और दर्जनों टाइटल, अंडरटेकर का आंकड़ा भी है बेमिसाल
WWE में अंडरटेकर का रिकॉर्ड भी उतना ही खतरनाक है जितनी उसकी मौजूदगी। कुल 1864 मैचों में जीत हासिल करने वाले इस रेसलर ने 8 बार WWE टाइटल, 3 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप और 7 बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती। ब्रदर ऑफ डिस्ट्रक्शन के तौर पर अपने ‘भाई’ केन के साथ उन्होंने रिंग में तबाही मचाई।
जब द ग्रेट खली से हुई भिड़ंत

अंडरटेकर और भारत के दिग्गज रेसलर द ग्रेट खली की भिड़ंत भी WWE की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही। खली ने जहां एक बार अंडरटेकर को चित कर दिया था, वहीं अंडरटेकर ने भी वापसी कर उन्हें धूल चटाई थी।
अंडरटेकर ने सिर्फ WWE ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने 1991 में ‘Suburban Commando’ और 1999 में ‘Beyond the Mat’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, उनकी असली पहचान रिंग में ताबूत से निकलने वाले किरदार की ही रही।
सर्वाइवर सीरीज़ में कह दी विदाई
साल 2020 की सर्वाइवर सीरीज़ में अंडरटेकर ने ऑफिशियली रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “अब मेरा वक्त पूरा हो गया है।” लेकिन हकीकत ये है कि डेडमैन का किरदार कभी मर नहीं सकता। WWE की रिंग में जब भी घंटी बजेगी, फैंस की आंखों में वही डर, वही जोश लौट आएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







