Wednesday, February 11

Shubman Gill is The Perfect Fusion of Virat Kohli’s Grit and Rohit Sharma’s Grace: भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी में अगर किसी बल्लेबाज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वो हैं शुभमन गिल। पंजाब के इस युवा बल्लेबाज़ के खेल में वो सब कुछ है, जो एक बड़े खिलाड़ी में होना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि, गिल के खेल में विराट कोहली का टेंपरेमेंट और रोहित शर्मा की स्टाइल दोनों की झलक साफ दिखती है। यही वजह है कि वो धीरे-धीरे भारतीय बल्लेबाज़ी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

गिल में है विराट जैसा फोकस और रन बनाने का नजरिया

जब गिल कवर ड्राइव खेलते हैं तो वो शॉट विराट कोहली की याद दिला देता है। गेंद को गैप में निकालने का उनका तरीका, हाथों की मूवमेंट और टाइमिंग सब कुछ बहुत क्लीन होता है। कोहली की तरह गिल की तकनीक मजबूत है, और वो किसी भी फॉर्मेट में खुद को एडजस्ट करने की काबिलियत रखते हैं।

इसके अलावा, गिल के अंदर रन बनाने की वही भूख दिखती है जो कोहली की खास पहचान रही है। वो लंबे वक्त तक टिक कर खेलने में यकीन रखते हैं, मौके के हिसाब से गेम प्लान बदलते हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ते हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका लगातार परफॉर्म करना ये बताता है कि वो सिर्फ टैलेंटेड नहीं, बल्कि मैच्योर भी हैं।

रोहित जैसा स्टाइल और बड़ी पारियों का हुनर

अगर गिल की तकनीक कोहली जैसी है, तो उनकी बैटिंग का फ्लो और एलीगेंस पूरी तरह रोहित शर्मा की याद दिलाता है। वो जिस आसानी से शॉट खेलते हैं, वो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। उनका बैलेंस, फुटवर्क और फॉलो-थ्रू काफी सॉफ्ट और कंट्रोल में रहता है।

पुल शॉट खेलने में भी गिल का स्टाइल रोहित से काफी मिलता है। लेंथ को जल्दी पहचानना, सही टाइमिंग से शॉट लगाना और फील्डर्स के बीच से बॉल निकालना, इन सभी में वो काफी प्रभावी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि वो भी लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

अपनी अलग पहचान बना चुके हैं गिल

हालांकि, शुभमन की कोहली और रोहित से तुलना करना जायज है, लेकिन वह अब खुद की अलग पहचान बना चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने टी20 गेम को जिस तरह अपनाया है, वो दिखाता है कि वो हर फॉर्मेट में खुद को ढाल सकते हैं। उनके गेम में क्लास भी है और क्लैरिटी भी।

शुभमन गिल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो सीनियर्स से सीखते जरूर हैं, लेकिन अपने नेचुरल गेम से कभी समझौता नहीं करते। वो आज के दौर के उस बल्लेबाज़ का उदाहरण हैं, जो तकनीक और आक्रामक सोच को बैलेंस करता है। यही वजह है कि वो भारतीय क्रिकेट की अगली बड़ी कहानी बन सकते हैं।

अब जब टीम इंडिया धीरे-धीरे ट्रांजिशन के दौर में जा रही है, शुभमन गिल न सिर्फ आंकड़ों में बल्कि खेलने के अंदाज में भी कोहली और रोहित की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वो नए दौर के लिए सही रोल मॉडल साबित हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version