सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दर्ज की चौथी जीत।
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जहां 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का सामना 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। खासतौर पर हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जयपुर में बेहतरीन खेल दिखाया।
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के शनदार शतकीय पारी पर फिरा पानी
यशस्वी जयसवाल का विकेट गिरने के बाद, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पॉवरप्ले पूरा लाभ उठया। इसके साथ ही पारी को संभालते हुए दोनों ने मिलकर 62 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी भी की।
राजस्थान रॉयल्स के 200 रनों का स्कोर भी RCB टीम के विजय रथ को नहीं रोक सकी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाते हुए 103 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
अभिषेक और ईशान ने 228 के लक्ष्य को बनाया आसान
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 31 गेंदों में तेज़तर्रार 74 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली।
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के अर्धशतकों के दम पर हैदराबाद ने आसान जीत दर्ज की
ट्रेविस हेड के आउट बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया। किशन ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में 12 रन और अभिषेक ने नंद्रे बर्गर के ओवर में 18 रन बनाए, रन चीज की शुरुआत छक्के के साथ की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पावरप्ले में दोनों ने तेजी से रन बटोरे, लेकिन मिडिल ओवर्स में उनकी रफ्तार और भी खतरनाक हो गई, जिससे राजस्थान रॉयल्स की टीम संभल नहीं पाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जब तक ग्राउंड पर रहे उन्होंने रन रेट को काबू में रखा और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते रहे।

