विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे कर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह इस टीम के खिलाफ यह खास आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली इस इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की।
इस मैच के दौरान कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। खास बात यह है कि उन्होंने ये रन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)और चैंपियंस लीग (CLT20) दोनों को मिलाकर बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गए मुकाबले में विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।दोनों बल्लेबाज़ों के बीच पहले विकेट के लिए 65 गेंदों पर 120 रन की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली।
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
विराट कोहली अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ ट्वेंटी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर केएल राहुल का नाम है, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 21 मुकाबलों में 977 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 28 मुकाबलों में 901 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ 888 रन बना चुके हैं। वहीं पांचवें स्थान पर सुरेश रैना का नाम आता है, जिन्होंने 850 रन बनाए हैं।
MI के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ी
- विराट कोहली: 1019* रन
- केएल राहुल: 977 रन
- शिखर धवन: 901 रन
- अजिंक्य रहाणे: 888 रन
- सुरेश रैना: 850 रन
RCB की तरफ़ से खेलते हुए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच हुई 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।
इससे पहले साल 2023 में बेंगलुरु में फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े थे।

