CSK vs DC मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 18वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 2020 की रनरअप दिल्ली कैपिटल (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से रन फेस्ट के लिए जाना जा रहा है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK vs DC मैच में कौन जीतेगा।
CSK vs DC में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 31
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 19
दिल्ली कैपिटल जीता: 12
नो रिजल्ट: 0
CSK vs DC: एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो गई है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। यहां पर स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं उसके बाद भी पिच इतनी अच्छी होती हैं कि बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर- 167
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
CSK vs DC: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद।
CSK vs DC: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। संजू और ऋतुराज के साथ साथ आयुष म्हात्रे की तिकड़ी मौजूद हैं। लेकिन वो रन नहीं बना पा रहे हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान तेजी से रन बना रह हैं और शिवम दुबे और जेमी ओवरटन भी अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।
गेंदबाजी में खलील अहमद और मैट हेनरीअनुभव जरूर लाते हैं लेकिन वो नयी गेंद से विकेट चटकाने में जूझ रहे हैं। जबकि नूर अहमद भी मिडल ओवरों में विकेट नहीं ले पा रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
CSK vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन DC की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के CSK vs DC मुकाबले में चेन्नई के पास होम एडवांटेज भी हैं और अब तक वो अपने घर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। दिल्ली के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि चेन्नई की टीम अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं। हालांकि ब्रेविस की वापसी के बाद टीम और मजबूत हुई है जबकि दिल्ली की टीम पिछला मैच काफी क्लोज मार्जिन से हारी हैं जिसके बाद कमबैक करना मुश्किल होता हैं।
वैसे भी वो मैच खत्म होने और इस मुकाबले के बीच ज्यादा अंतर नहीं था इसलिए दिल्ली का ये मैच जीतना मुश्किल लग रहा हैं। जबकि, चेन्नई अपने घर में कई दिन से ट्रेनिंग कर रही हैं और आराम के बाद आ रही है इसलिए यह मैच चेन्नई सुपर किंग जीत सकती हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

