IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज DC vs CSK मैच में कौन जीतेगा।
DC vs CSK में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 32
चेन्नई सुपर किंग जीता: 20
दिल्ली कैपिटल जीता: 12
नो रिजल्ट: 0
DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर काली मिट्टी की विकेट यूज होती हैं जिसमें ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।
यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट और छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं। हाई बाउंस होने के चलते चौके से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर आईपीएल का हाईएस्ट रन चेस हुआ था।
दिल्ली में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर– 177
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 164
DC vs CSK: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुजपनीत सिंह।
DC vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं जबकि जेमी ओवरटन अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।
गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिन अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
DC vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेस करने वाली टीम को बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन DC की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के DC vs CSK मुकाबले में दिल्ली के पास होम एडवांटेज हैं और पिछले मैच में पंजाब ने उनको उनके घर में बुरी तरह हराया था।
दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि चेन्नई ने भी पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी।
CSK की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। दिल्ली ने पैचेस में अच्छी क्रिकेट खेली है। इसलिए इस मुकाबले में भी CSK की टीम मुकाबला जीत सकती हैं।
मैच विनर– CSK
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

