PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में कराची किंग्स टीम को बढ़त हासिल हैं।
लाहौर कलंदर्स PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 3 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं तो वहीँ कराची किंग्स सिर्फ एक बार चैंपियनशिप जीतने में सफल हुई हैं। जब भी लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स आमने सामने होते हैं तो मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।
क्योंकि दोनों के पास मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन सी टीम बाजी मार रही हैं।
PSL में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
PSL इतिहास में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 14 में कराची ने तो 8 में लाहौर ने बाजी मारी हैं। इस तरह लाहौर और कराची के हेड टू हेड रिकॉर्ड में कराची किंग्स आगे हैं।
कुल मैच: 22
कराची किंग्स की जीत: 14
लाहौर कलंदर्स की जीत: 8
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच अब तक कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर: 196 रन
कराची किंग्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 201 रन
लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे कम स्कोर: 116 रन
कराची किंग्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स का सबसे कम स्कोर: 110 रन
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कराची किंग्स को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ बढ़त हासिल है। कराची ने इन मुकाबलों में ज्यादा मैच जीते हैं और कई मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
हालांकि, लाहौर कलंदर्स भी मजबूत टीम रही है और उसने कई बार कराची किंग्स को कड़ी चुनौती दी है। यही वजह है कि जब भी लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स आमने सामने होती हैं तो मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी हो जाता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

