न्यूज़ीलैंड की टीम को इस साल भारत का दौरा करना हैं। जहाँ पर दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
टीम इंडिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीती थी। अब टीम इंडिया का सामना न्यूज़ीलैंड से होना हैं जिसके लिए वो पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम वनडे में अपने घर में कई सालों से अपराजित हैं।
सीरीज तो छोड़िए कीवी टीम कोई भी मुकाबला भारतीय सरजमीं पर नहीं जीत पाई हैं। तो चलिए जानते हैं कि न्यूज़ीलैंड की टीम कितने सालों से भारत में कोई वनडे मैच नहीं जीती हैं।
वनडे क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूज़ीलैंड के ऊपर है भारी

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 120 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 62 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली, 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है।
वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है। हालाँकि बड़े मैचों में कीवी टीम ने कभी कभी भारतीय टीम को तंग किया हैं।
9 सालों से वनडे मैच जीतने को तरस रही हैं कीवी टीम
भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन पिछले कई सालों से खास नहीं रहा है। कीवी टीम पिछले 9 सालों से भारत में भारत के खिलाफ कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने साल 2017 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत को हराया था।
उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड को जीत का इंतजार है। कई बार न्यूज़ीलैंड की टीम भारत को हैरान के पास आई लेकिन अंतिम समय में वो मौका खो बैठी और हार का सामना करना पड़ा।
रिकॉर्ड बरक़रार रखने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल को टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। पिछली वनडे सीरीज में वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की थी।
टीम इंडिया इस सीरीज में भी बिना मैच हारे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। गिल की कप्तानी करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही सीरीज में हार का समाना करना पड़ा था। भारतीय टीम को 2-1 से हार मिली थी। घर में पहली सीरीज में वो क्लीनस्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

