पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 26वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि पेशावर ज़ाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में कौन सी टीम हैं आगे?
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। इसमें लाहौर ने 11 तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने 9 मुकाबलों में बाजी मारी हैं। वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस राइवलरी में लाहौर कलंदर्स की टीम को बढ़त प्राप्त हैं।
कुल मैच: 21
लाहौर कलंदर्स जीता: 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: 9
नो रिजल्ट: 1
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती और यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। हालाँकि इस बार इसी ग्राउंड में आधे से ज्यादा आईपीएल खेला जाना हैं जिसके चलते पिच अब ड्राई होना शुरू हो गयी हैं और उसमें रन बनाने में मुश्किल आ रही हैं।
वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। लेकिन अब तक खेले गए मुकाबलों में यह घटकर 164 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 171 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 157 रन
पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 17 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच?
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स
सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली।

