SA Vs IND: भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका दौरा करेगी।
हालांकि, टी20 टीम टेस्ट टीम से पूरी तरह से अलग है। इस टीम में सभी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। एक बार फिर से भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि, सीरीज का पहला टी20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में 8 नवंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
SA Vs IND: अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा पारी की शुरुआत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
बता दें कि, दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी हाल ही में हुई बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी साथ में ओपनिंग की थी और आपको शायद याद भी होगा कि संजू ने पारी का आगाज करते हुए हैदराबाद में ताबड़तोड़ तूफानी शतक जड़ा था।
SA Vs IND: मिडल ऑर्डर में दिख सकते तिलक वर्मा

मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव के साथ मिस्टर डिपेंडेबल के रूप में तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। बता दें कि, तिलक की लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है।
उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 इस साल जनवरी में खेला था। सूर्या और तिलक के अलावा भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या भी मिडल ऑर्डर में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके बाद अंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।
SA Vs IND: क्या रहेगी भारतीय टीम की गेंदबाजी अटैक

गेंदबाजी में टीम इंडिया अक्षर पटेल, रवि विश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी पर भरोसा जता सकती है क्योंकि इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। इनके अलावा तेज गेंदाब्जी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान को मौका दिया जा सकता है।
SA Vs IND: पहले टी20 के लिए भारतीय टीम
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
SA Vs IND: पहले टी20 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
साउथ अफ्रीका- रयान रिकेल्टन, रीजा हैंड्रिक्स, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमन, पेट्रिक क्रूगर।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


