वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 से पहले आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका तथा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में हुई वनडे सीरीज में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर सीधे उनके रैंकिंग पर पड़ा है। इस दौरान कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है जबकि कुछ को नुकसान देखने को मिला है।
ताजमिन ब्रिट्स ने रैंकिंग्स ने लगायी लम्बी छलांग

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ ताजमिन ब्रिट्स ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। पाकिस्तान के खिलाफ़ लगातार दो नाबाद शतक जड़ने के बाद वह महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 15 पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुँच गईं। उनके 669 रेटिंग अंक हैं। 2025 में अब तक ब्रिट्स ने वनडे में 91.85 की औसत और 94.14 के स्ट्राइक रेट से 643 रन बनाए हैं।
बेथ मूनी टॉप 3 में आई
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी भी दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। उन्होंने इंडिया के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। दिल्ली में हुए आखिरी मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था।
पाकिस्तान की सिदरा अमीन भी 10 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गई हैं। सिदरा के 636 रेटिंग अंक है जो कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है और अब वह टॉप 10 रैंकिंग पहुँचने में से सिर्फ 19 पॉइंट्स दूर हैं।
नंबर 1 पर काबिज हैं स्मृति मंधाना
हालांकि भारत की स्मृति मंधाना शीर्ष पर बनी हुई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो शतक बनाए और 818 अंकों के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, जिससे नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई।
स्मृति मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार शतक लगाया, लेकिन उनका यह शतक टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सका।
पेरी और लौरा को भी हुआ नुकसान
इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीतकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को मज़बूत किया। दक्षिण अफ़्रीका की लौरा वोल्फार्ट और एलिस पेरी एक-एक स्थान नीचे खिसक गई हैं। लॉरा वोल्वार्ड्ट चौथे स्थान पर वापस आ गई हैं, जबकि पेरी पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी बदलाव आया है। दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप ने हेली मैथ्यूज को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा दो पायदान चढ़कर पाँचवें स्थान पर पहुँच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में दो विकेट लिए।
क्रांति गौड़ ने लगाई आईसीसी रैंकिंग में लम्बी छलांग
दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका भी तीन स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुँच गईं। युवा भारतीय गेंदबाज़ क्रांति गौड़ भी 23 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुँच गई हैं। इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे सभी काफी प्रभावित हुए थे। इस बीच, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 795 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक वनडे गेंदबाज़ बनी हुई हैं।

