Women ODI Tri-Series: श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी महिला ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस महिला ट्राई नेशन सीरीज के लिए कराबो मेसो, सेशनी नायडू और मियाने स्मिट को पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका में होगा आयोजन :-

इस बार यह महिला वनडे ट्राई नेशन सीरीज श्रीलंका में 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाली है। वहीं यह पूरी सीरीज कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाने वाली है। तभी तो इस बार दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम मेजबान देश श्रीलंका और भारत के खिलाफ राउंड-रॉबिन मैच खेलेगी।

इसके अलावा अफ्रीका की महिला खिलाड़ी कराबो और सेशनी इसी साल हुए ICC U-19 महिला टी-20 विश्व कप में भी शामिल थीं। वहीं ये दोनों पहले ही सीनियर टी-20 महिला टीम में शामिल हो चुकी हैं। जबकि दूसरी ओर मिआने भी पिछले साल के आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रहीं थीं। तब दक्षिण अफ्रीका की टीम उपविजेता रही थी।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका चयनकर्ताओं के संयोजक क्लिंटन डू प्रीज ने कहा है कि, “यह वनडे सीरीज़ विश्व कप की हमारी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गहराई बनाने, भूमिका स्पष्टता बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि प्रत्येक खिलाड़ी हमारे सामूहिक लक्ष्यों के प्रति अपने योगदान के बारे में स्पष्ट है।”

इसके अलावा अफ्रीकी महिला खिलाड़ी नोंदुमिसो शंगासे की भी पिछले साल के भारत दौरे के बाद पहली बार अफ्रीकी वनडे टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि इससे पहले ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा था कि, “इस बार हमारी अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने कैप टाई नेशन वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी।”
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम :-
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनी बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंडुमिसो शंगासे, मियाने स्मिट और क्लो ट्रायॉन।
त्रिकोणीय महिला वनडे सीरीज का कार्यक्रम:-
27 अप्रैल – श्रीलंका महिला vs भारत महिला
29 अप्रैल – भारत महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
01 मई – श्रीलंका महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
04 मई – श्रीलंका महिला vs भारत महिला
07 मई – दक्षिण अफ्रीका महिला vs भारत महिला
09 मई – श्रीलंका महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
11 मई- TBC vs TBC, फाइनल
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।