WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में बीती रात 31 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया था। इस मैच में दो दिग्गज टीमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस एक दूसरे के सामने थीं। वहीं इस मैच को साउथ अफ्रीकी टीम ने जीत लिया है। इस रोमांचक मैच में अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को केवल एक रन से हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया। इसके चलते हुए अब वह डब्ल्यूसीएल के फाइनल में पहुंच गई है। इसके बाद उनको खिताबी मैच में पाकिस्तान के साथ भिड़ना हैं।
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया :-
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डी विलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तब इस मैच में पहले खेलते हुए अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। अपनी टीम के लिए बल्लेबाज मोर्ने वान विक ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ 76 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 7 चौके व 5 छक्के भी लगाए।

जबकि उनके अलावा अफ्रीका टीम के सलामी बल्लेबाज जेजे स्मट्स ने भी 41 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली थी। इस बीच अगर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो पीटर सीडल ने अपनी टीम के लिए चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रनों तक ही पहुंच पाई। उस समय डैन क्रिस्चन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। इस बीच अगर साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी पर नजर डालें तो वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
आखिरी गेंद पर जीती दक्षिण अफ्रीकी टीम :-
इसके चलते हुए यह दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांच से भरा रहा था। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरुरत थी। उस समय अंतिम ओवर वेन पार्नेल ने डाला। तब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रॉब क्विनी ने वेन पार्नेल की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच गेंदों पर 8 रन चाहिए थे।

इसके बाद अगली गेंद पर क्विनी ने सिंगल लिया। इसके बाद फिर तीसरी गेंद पर डैन क्रिस्चन ने दो रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया को तीन गेंदों पर पांच रन बनाने थे। इसके बाद अगली दो गेंद पर केवल 2 ही रन बने। इसके बाद फिर जीत हासिल करने के लिए आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3 रनों की जरूरत थी। लेकिन इस गेंद से पहले रॉब क्विनी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

फिर इस अंतिम गेंद पर नए बल्लेबाज नाथन कूल्टर नाइल रन आउट हो गए। तब उनको अफ्रीका के स्टार फील्डर एबी डिविलियर्स ने आउट किया। इस बीच पार्नेल की आखिरी गेंद पर क्रिस्चन ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला। इसके बाद वह दो रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन वहां मौजूद डिविलियर्स ने गजब की फुर्ती दिखाई। तब उन्होंने गेंद जल्दी से लपक कर नॉन स्ट्राइक की तरफ थ्रो कर दिया। इसके बाद गेंदबाज ने बॉल पकड़कर विकेटों पर दे मारी और बल्लेबाज को आउट कर दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







