IND vs AUS, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाने वाला है। क्यूंकि टी 20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए आज का यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। क्रिकेट के सभी फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि इस मैदान पर एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है।

T20 WORLD CUP 2024 कैसी रहेगी डैरेन सैमी स्टेडियम की पिच? :-
T20 WORLD CUP 2024 आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। क्यूंकि टी 20 विश्व कप 2024 का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर इसी डैरेन सैमी स्टेडियम के मैदान पर ही देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुए पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए इस मैदान की पिच काफी मुश्किल लग रही थी। क्यूंकि यह ऐसा एक मात्र मैच था जो कि दिन के समय ही खेला गया था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला भी अब दिन के समय ही होने वाला है। इस मैदान की पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद करती है।

T20 WORLD CUP 2024 आज कैसा रहेगा सेंट लूसिया का मौसम? :-
T20 WORLD CUP 2024 इस वक़्त काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। अब इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाने वाला है। जबकि भारतीय समयानुसार यह मुकाबला आज रात 8 बजे से शुरू होगा।

वहीं अब मैच से पहले सेंट लूसिया के मौसम ने सबकी टेंशन भी बढ़ा दी है। क्यूंकि आज के मुकाबले में सुबह के समय सेंट लूसिया में काफी ज्यादा बारिश के चांस है। आज के मुकाबले में बारिश की संभावना 55% से 61% तक है। अगर इस मुकाबले में बारिश होती है तो आज मैच रद्द भी हो सकता है। आज के मुकाबले में वहां का तापमान 32 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज वहां पर हवा भी 15 से 30 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है। आज सेंट लूसिया में ह्यूमिडिटी 74 से 84% तक रह सकती है।
T20 WORLD CUP 2024 मैच कैंसिल होने पर किसे होगा फायदा? :-
T20 WORLD CUP 2024 आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक – एक अंक दे दिया जाएगा। अभी टीम इंडिया के टोटल 4 अंक मौजूद है। और इस मैच के रद्द होने के बाद उसके टोटल 5 अंक हो जाएंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के केवल 3 ही अंक हो पाएंगे। और तब ऑस्ट्रेलिया की टीम का सेमीफाइनल में पहुंच पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। वहीं अगर अफगानिस्तान की टीम अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है तो उनके भी 4 अंक हो जाएंगे। तब अफगानिस्तान की टीम अच्छे रन रेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

T20 WORLD CUP 2024 भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 :-
भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया :- डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
ऐसी रह सकती है दोनों टीमें :-
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा.
ये भी पढ़ें: भारत ने अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ, तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर किया सीरीज पर 3-0 से कब्जा
1 Comment
Pingback: WTT Contender: श्रीजा अकुला ने रचा इतिहास, WTT कंटेंडर सिंगल्स खिताब जीतने वाली बनी पहली भारतीय - Sports Digest - Hindi