T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शुक्रवार, 27 फरवरी को सुपर-8 का नौवां मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-2 का मैच होगा।
वहीं इस टूर्नामेंट में अब इंग्लैंड की टीम ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। तभी तो पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम भी इस मैच को जीतकर अपनी सेमीफाइनल की जगह को पक्का करना चाहेगी। आइए अब ऐसे में इस मैच से जुडी जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक भारी रहा है इंग्लैंड टीम का पलड़ा :-
क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ इंग्लैंड टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से 17 में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है।

जबकि कीवी टीम को केवल 10 मुकाबलों में ही जीत मिली है। वहीं इस दौरान इन दोनों के बीच 3 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। जबकि दूसरी तरफ टी-20 विश्व कप में इन दोनों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है। जबकि केवल 3 मैच को ही कीवी टीम जीत पाई है।
आज इस तरह की हो सकती है इंग्लैंड की टीम :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुपर 8 के अपने पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम को 2 विकेट से हराया था। तभी तो अब ऐसे में यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। इसके अलावा इंग्लिश बल्लेबाजों को अब कीवी गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। क्यूंकि इस समय उनके दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर फॉर्म में नहीं है। लेकिन इस मैच के द्वारा वह अपनी खोई हुई फॉर्म को पाना चाहेंगे।

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है कीवी टीम :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 61 रनों की शानदार जीत मिली थी। लेकिन उस मैच में उनका शीर्ष क्रम नहीं चल पाया था। तभी तो अब ऐसे में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलन से उनकी टीम को जोरदार पारी की शुरुआत की उम्मीद रहेगी। जबकि मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भी अभी तक टूर्नामेंट में असरदार साबित हुए हैं। उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 27 फरवरी को कोलंबो में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में 55 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है। तभी तो आज के इस मैच में हमें बारिश का खलल ज्यादा नहीं देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी सभी की नजरें :-
इंग्लैंड टीम के कप्तान हेरी ब्रूक ने अपनी पिछली 10 पारियों में 32.25 की औसत से 258 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज सैम कर्रन के बल्ले से पिछली 10 पारियों में 204 रन आए हैं। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम की तरफ से अपनी पिछली 10 पारियों में टिम साइफर्ट ने 284 रन बनाए हैं।

जबकि गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद ने पिछले 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। जबकि अन्य इंग्लिश गेंदबाज लियाम डॉसन ने पिछले 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं कीवी टीम के तेज गेंदबाज मेट हैनरी भी अपने पिछले 8 मुकाबलों में 8.69 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







