ODI cricket: वनडे फॉर्मेट क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। इसके चलते हुए इस फॉर्मेट में जीत के साथ-साथ हार में खेली गई पारियां भी कई बार इतिहास में दर्ज हो जाती हैं। इस दौरान कई महिला बल्लेबाजों ने भले ही अपनी टीम को जीत न दिलाई हो, लेकिन तब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता था। वहीं उस समय उन पारियों में संघर्ष और जज्बे की मिसाल भी देखने को मिली थी। आइए उन महिला खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने हार के बावजूद वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियां खेलीं हैं।
1. लौरा वोल्वार्ड्ट :-
इस सूची में पहले पायदान पर क्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का नाम आता है। साल 2014 में उन्होंने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 184 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं तब यह मैच दक्षिण अफ्रीका टीम और श्रीलंका की टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी।

तब इस मैच में अफ्रीकी कप्तान वोल्वार्ड्ट ने 147 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 184 रन का योगदान दिया था। उनकी उस शानदार पारी में हमें 23 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 125.17 की रही थी। वहीं इस मैच में उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी टीम को 6 विकेट से हार का था।
2. चमारी अट्टापट्टू :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका की बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ब्रिस्टल में खेलते हुए 178 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया था।

वहीं इसी मैच में उनके ये रन 143 गेंदों पर आए थे। इस मैच में उनके बल्ले से 22 चौकों और 6 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 124.47 की रही थी। लेकिन इस मैच में उनके शानदार शतक के बाद भी उनकी टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
3. नेट साइवर ब्रंट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज नेट साइवर ब्रंट का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 148 रन की पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में उनके शानदार शतक के बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में ब्रंट ने 121 गेंदों का सामना किया था। उनकी इस पारी में हमें 15 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था। इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम केवल 285 रन ही बना पाई थी।
4. लौरा वोल्वार्ड्ट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का नाम आता है। साल 2024 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

वहीं इस मैच में वोल्वार्ड्ट की यह पारी केवल 135 गेंदों पर ही आई थी। इस मैच में उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 100 की रही थी। इसके अलावा उनकी इस शानदार पारी के बाद भी उनकी टीम यह मैच 4 रन से हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

