NZW vs SCOW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला न्यूजीलैंड विमेंस और स्कॉटलैंड विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 जून को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ मेल केर की कप्तानी वाली NZW है, तो दूसरी तरफ कैथरीन ब्राइस की अगुवाई में SCOW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज NZW vs SCOW मैच में कौन जीतेगा।
NZW vs SCOW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 4
न्यूजीलैंड विमेंस जीती: 4
स्कॉटलैंड विमेंस जीती: 0
नो रिजल्ट: 0
NZW vs SCOW: काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट
काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके बाद स्विंग खत्म हो जाती है और फिर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री का फायदा भी बल्लेबाजों को मिलता है।
लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। यह दुनिया की सबसे फ्लैट विकेट में से है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 164
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
NZW vs SCOW: संभावित प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर और ब्री इलिंग।
स्कॉटलैंड संभावित प्लेइंग 11: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैककॉल, ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज़ चटर्जी, रेचल स्लेटर, किर्स्टी गॉर्डन, क्लोए एबेल और गैब्रिएला फॉन्टेनला।
NZW vs SCOW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में NZW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन SCOW के पास भी कुछ अच्छी खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि मैच का रुख बदल सकती हैं।
आज के NZW vs SCOW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। ब्रिस्टल में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और कीवी विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, स्कॉटलैंड के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी है। जबकि, स्कॉटलैंड की टीम कीवी टीम की तुलना में काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि न्यूजीलैंड से मैच छीन सकें। इसलिए इस मुकाबले में कीवी के जीतने के चांस है।
मैच विनर: NZW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

