IREW vs SLW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आयरलैंड और श्रीलंका विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 जून को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ गैबी लुईस की कप्तानी वाली IREW है, तो दूसरी तरफ चमारी अटापट्टू की अगुवाई में SLW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज NZW vs SLW मैच में कौन जीतेगा।
IREW vs SLW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 5
श्रीलंका विमेंस जीती: 4
आयरलैंड विमेंस जीती: 1
नो रिजल्ट: 0
IREW vs SLW: काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट
काउंटी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मदद जरूर होती है लेकिन उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में जाती है।
लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। यह इंग्लैंड की सबसे फ्लैट विकेट में से एक है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 164
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 153
IREW vs SLW: संभावित प्लेइंग XI
आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डालज़ेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटल, आर्लीन केली, कारा मरे और एमी मैग्वायर।
श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या।
IREW vs SLW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में SLW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन IREW के पास भी कुछ मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के IREW vs SLW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। ब्रिस्टल में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और श्रीलंका विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकता है जबकि, आयरलैंड के पास क्वालिटी बॉलिंग अटैक नहीं है।
श्रीलंका की गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी होने के साथ साथ वो अहम मौकों पर अच्छा करना जानती है इसलिए उन्हें मुकाबले में बढ़त है। जबकि, आयरलैंड श्रीलंका टीम की तुलना में काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि आयरलैंड से मैच छीन सकें। वो सिर्फ कप्तान गैबी लुईस के करिश्में के ऊपर निर्भर है। अगर उन्होंने कोई शानदार पारी खेल दी तो वो मैच जीत सकती है वरना उनके जीतने के चांस बहुत कम हैं। इसलिए इस मैच में श्रीलंका के जीतने के चांस है।
मैच विनर: SLW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

