विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद उनका अब नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। इंडिया विमेंस अब सिर्फ इस समीकरण के चलते ही सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। तो चलिए जानते है कि किस तरह जगह बना सकती है?
इंडिया विमेंस को अब अपना मुकाबला ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ खेलना है। उनके लिए यह करो या मरो वाला मैच है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ग्रुप 1 में मौजूद है। जहां वह इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर हैं। उनका अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है। अगर इसमें वह जीत दर्ज करती हैं तो सेमीफाइनल की जंग में बरकरार रहेंगी लेकिन अगर हार मिलती है तो फिर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया से हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत
इंडिया विमेंस भले ही दूसरे नंबर पर है लेकिन पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी खराब है। यहीं नहीं अगर इंडियन टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हार जाती है तब भी उनके पास सेमीफाइनल में जाने का चांस है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो उनके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे और अगर आखिरी लीग मुकाबला भी जीत लिया तो उनके 8 पॉइंट्स हो सकते हैं। इसलिए उन्हें अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।
बांग्लादेश से अपना मैच हर जाए साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम के आने वाले मुकाबले भले ही कमजोर टीमों से हो लेकिन क्रिकेट में किसी चीज की गारंटी नहीं होती है। उनका नेट रन रेट इंडिया के मुकाबले बहुत खराब है। अफ्रीकी टीम वैसे भी बड़े मैचों में चोक करने के लिए जानी जाती है।
पॉइंट्स बराबर होने की स्थिति में इंडिया विमेंस कर सकती है क्वालीफाई
साउथ अफ्रीका की टीम अगर बांग्लादेश से हार जाती है और आखिरी लीग मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उनके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अगर वह हार जाती है तो फिर उनका सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि उस सिनेरियो में इंडिया और अफ्रीका के नेट रन रेट देख जाएगा जो कि भारतीय टीम का बहुत अच्छा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

