Saturday, July 12

एशियन गेम्स 2023 में भारत का विजय रथ शानदार तरीके से चल रहा है। आज एशियन गेम्स का 13वां दिन है। अब तक भारत की झोली में एक और पदक आ चुका है। इसके साथ ही खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की झोली में कुल 95 पदक भी आ चुके हैं। इस बार भारतीय एथलीट ने साल 2018 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दरअसल, पिछले एशियन गेम्स में भारत की झोली में कुल 70 पदक आए थे। इस बार भारतीय एथलीट ने इस रिकॉर्ड को 12वें दिन ही तोड़ दिया था।

योगी ने हॉकी टीम के लिए किया ट्विट

इसके अलावा आज के दिन भारत के लिए और खास हो गया। हमारे राष्ट्रीय खेल कहे जाने वाले हॉकी खिलाड़ियों ने देश के खाते में एक और गोल्ड डाल दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल के लिए जापान की टीम को 5-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। जैसे ही भारतीय टीम ने गोल्ड जीता तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “#AsianGames की पुरुष हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम को स्वर्णिम विजय की हार्दिक बधाई! आप सभी पर हमें गर्व है। उत्कृष्ट टीम वर्क, अक्षय ध्येय-निष्ठा और अटूट परिश्रम के द्वारा ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का अभिनंदन…

सीएम योगी के अलावा भी सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने और संस्थाओं ने भारतीय हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर ट्वीट किया।

ये भी पढ़ें: Career in Fitness: फिटनेस में बनाएं शानदार करियर, ये हैं जरुरी योग्यता व कोर्स

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version