भारतीय टीम ने FIH हॉकी 5 पुरुष विश्वकप के मैच में जमैका को शिकस्त दे दी है। इस मैच को टीम ने 13-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच चुकी है।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार गोल मनिंदर सिंह ने दागे। मैच में पहले मनिंदर सिंह ने दूसरे ही मिनट में दो गोल लगा दिए। इसके बाद तीसरा गोल 28वें मिनट में जबकि चौथा गोल 29वें मिनट में लगा दिया। मनिंदर सिंह के अलावा मनजीत, राहील मोहम्मद, पवन, गुजरोल और मंदिप मोर ने भी गोल लगाए।
Much-needed comeback!💫
Indian Men’s Team secures a stunning 1️⃣3️⃣ : 0️⃣ victory.🏑
A convincing victory seals our berth in QF where we might face Pakistan or Netherlands.
The journey continues! 🌟
More updates to follow soon.
India🇮🇳… pic.twitter.com/NsPsAw37PN
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 29, 2024
जमैका के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा था। ये ही कारण रहा कि मैच की शुरुआत में ही मनिंदर सिंह ने लगातार दो गोल दाग दिए। इसके तुरंत बाद ही उत्तम व मनजीत के एक-एक गोल की बदौलत मैच के पहले छह मिनट में ही स्कोर 4-0 का हो गया।
इसके बाद भी खिलाड़ियों के गोल दागने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। मैच में लगातार भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम पर हावी रहे और लगातार गोल लगते रहे।
ये भी पढ़ें: पहले टेस्ट मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने किसको जिम्मेदार ठहराया
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on






