Sultan Johor Cup: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं भारत ने बीते शुक्रवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मलेशिया की टीम को 2-1 से हराया था। भारत के लिए इस मैच में गुरजोत सिंह (22वें मिनट) और सौरभ आनंद कुशवाहा (48वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई थी।
सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम :-
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं बीते शुक्रवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया पर 2-1 से जीत दर्ज की थी।

इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से गुरजोत सिंह (22वें मिनट) और सौरभ आनंद कुशवाहा (48वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे थे। जबकि मलेशिया की पुरुष जूनियर हॉकी टीम की तरफ से एकमात्र गोल 43वें मिनट में नवनीश पैनिकर ने किया था।

इस मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब भारतीय टीम बीते शनिवार को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष जूनियर हॉकी टीम से मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा भारतीय टीम ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप में 12वीं बार हिस्सा लिया है। जबकि भारतीय टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

इसके अलावा भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम सुल्तान जोहोर कप के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम भी है। क्यूंकि उसने साल 2013, 2014 और 2022 में तीन बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम किया है। वहीं इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ग्रेट ब्रिटेन रही है। क्यूंकि उसने इस टूर्नामेंट को चार बार जीता है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने दो-दो बार और मलेशिया ने एक बार यह टूर्नामेंट जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

