Saturday, March 14

FIH Women’s WC Qualifiers: महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली की महिला टीम को 1-0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने इस विश्व कप क्वालिफायर्स के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई भी कर लिया है।

भारतीयत महिला टीम ने इटली को हराया :-

इस अहम मैच में भारतीय टीम ने अपनी खिलाड़ी मनीषा चौहान के तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल में इटली की महिला टीम को 1-0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम खिताबी मैच में इंग्लैंड की टीम से भिड़ेगी।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इस मैच में भारत की मिडफील्डर मनीषा ने तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में निर्णायक गोल किया था। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है।

मनीषा के गोल से मिली भारत को जीत :-

इस अहम मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की थी। इसके चलते इटली की टीम ने भी तुरंत जवाब दिया और भारतीय टीम पर आक्रामक हमले किए। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी लय को दोबारा से हासिल किया। इसके बाद फिर दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में इटली की टीम ने भी जोरदार हमला किया।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

लेकिन तब भारत की गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम ने इसका सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। इसके भाड़ भारतीय टीम को खेल के 40वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार भारतीय टीम ने इसे गोल में बदल दिया। इस बार भारत की खिलाड़ी मनीषा ने एक जबरदस्त ड्रैग फ्लिक मारा, जो सीधा इटली के डिफेंस को भेदते हुए नेट में चला गया। इसके अलावा भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बढ़ाने के लिए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए थे।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

लेकिन इटली ने मजबूत डिफेंस के साथ उन दोनों प्रयासों को रोक दिया। इसके बाद इटली ने मैच के आखिरी मिनटों में अपना सब कुछ झोंक दिया और 59वें मिनट में एक अहम पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। लेकिन फिर भी वह बराबरी का गोल करने से चूक गया। वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 2-0 से हरा दिया है। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से लोटी बिंगहैम (25वां मिनट) और ड्रसी बॉर्न (29वां मिनट) ने शानदार गोल दागे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version