Thursday, February 12

भारत ने बीते कुछ सालों में राष्ट्रीय खेल हॉकी में उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया है। इस हिसाब से माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन में पहले के मुताबिक अच्छा रहेगा। इससे पहले टोक्यो ओंलपिक के दौरान भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि अगले साल होने वाले पेरिस ओंलपिक में इससे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। एक तरफ जहां पुरुष हॉकी टीम की नजर मेडल के रंग को बदलने पर होगी तो वहीं, महिला टीम भी मेडल के साथ भारत लौटना चाहेगी।

एशियन गेम्स में जीत था गोल्ड

हाल में ही संपन्न हुए एशियन गेम्स में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। 2023 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसके बाद पेरिस ओंलपिक में सीधे तौर पर क्वालीफाई भी कर लिया। हांलाकि विश्वकप में भारतीय टीम ने का प्रदर्शन निराशाजन रहा था और टीम नौवें स्थान पर रही थी। इसके बाद मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल में रीड की जगह साउथ अफ्रीका के क्रेग फुल्टन ने कोच पद की जिम्मेदारी संभाली हुई है। अब तक नए कोच क्रेग की देखरेख में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। यही कारण है कि फैंस को पेरिस ओंलपिक में भी टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

फिलहाल अब भारतीय मेंस हॉकी टीम पेरिस ओंलपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब ऐसे में उसकी नजर यहां पर शानदार प्रदर्शन करने पर होगी। दूसरी तरफ भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओंलपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अब तक पेरिस ओंलपिक का टिकट नहीं कटवाया है। साल 2024 की शुरुआत में ही एफआईएच ओंलपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट होगा और इसका आयोजन भारत में ही होने वाला है। इस दौरान भारतीय महिला टीम की नजर टूर्नामेंट के टॉप-3 में जगह बनाने पर होगी। यदि भारत ऐसा करने में सफल हो जाता है तो वह पेरिस ओंलपिक में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लेगा।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या या फिर रोहित शर्मा, टी-20 विश्वकप 2024 में कौन करेगा कप्तानी?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version