U17 World Championships: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा बरकरार है। शुक्रवार को महिला पहलवान काजल ने 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को 9-2 के स्कोर से हराया। इसके अलावा एक अन्य भारतीय पहलवान श्रुतिका 46 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की यू कात्सुमे से हार गई।