Australian Open: भारत के टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला की जोड़ी ने रॉबिन हासे और अलेक्जेंडर नेदोवयेसोव को सीधे सेटों में हराकर जीत दर्ज की है। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट (Australian Open) के दूसरे दौर में पहुंच गए है। इससे पहले रित्विक बोल्लीपल्ली भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) पुरूष युगल के पहले ही मुकाबले में हारकर बाहर हो गए थे। उनसे पहले भारत के रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी भी बाहर हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) में खेलते हुए भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला की जोड़ी ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। इन्होने रॉबिन हासे और अलेक्जेंडर नेदोवयेसोव की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर बाहर कर दिया है। इसी के साथ अब श्रीराम बालाजी और उनके जोड़ीदार ने (Australian Open) दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली है। बालाजी और मिगुल ने इस मुकाबले में डच खिलाड़ी हासे और कजाखस्तान के अलेक्जेंडर को 6-4, 6-3 से हराया।

इस दौरान ही भारत के रित्विक बोल्लीपल्ली का भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इसी के साथ अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले ही टूर्नामेंट से भारत के रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी भी बाहर हो चुके हैं। भारत के बोल्लीपल्ली और अमेरिका के रियान सैगरमैन को फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पाटेन की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-6, 6-1 से हराया।
Australian Open स्वियातेक ने तीसरे दौर में बनाई जगह :-
पोलैंड की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी और पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) के दूसरे दौर में रेबेका स्रामकोवा को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से हरा दिया है। वहीं अब उनका सामना 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन एम्मा राडूकानू से होगा। जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 7-5 से हराया।

इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में अमेरिकी ओपन 2024 का सेमीफाइनल खेलने वाली एम्मा नावारो ने चीन की वांग शियू को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया। इसके बाद अब उनका (Australian Open) अगला मुकाबला तीन बार ग्रैंडस्लैम उपविजेता रही ओंस जबाउर से होगा। जिन्होंने कैमिला ओसोरियो को 7-5, 6-3 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में डारिया कसात्किना ने वांग याफान को 6-2, 6-0 से हराया। जबकि यूलिया पुतिनत्सेवा ने झांग शुआइ को 6-2, 6-1 से हराया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








