टेनिस में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

यहाँ हम आपको टेनिस में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Indian Players Who Have Won Most Grand Slam Titles: टेनिस में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतना किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होता है। चार ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन अपने अलग-अलग महत्वों के चलते टेनिस जगत में खास पहचान रखते हैं।

अब तक भारत के लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम किए हैं। ये चारों खिलाड़ी डबल्स मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने-अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर कुल 33 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं।

यहाँ हम आपको टेनिस में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

टेनिस में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी – Indian Players Who Have Won Most Grand Slam Titles

4. रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) – 2 ग्रैंड स्लैम टाइटल

Rohan Bopanna and Matthew Ebden
Rohan Bopanna and Matthew Ebden

वर्तमान समय में टेनिस जगत में सक्रिय अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने करियर में अब तक दो ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीते हैं, जिसमें एक मिक्स्ड डबल्स और एक डबल्स टाइटल शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल 2017 में फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स के रूप में गैब्रिएला डाब्रोवस्की के साथ जीता था।

इसके अलावा, बोपन्ना का दूसरा और अब तक का आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स में मैथ्यू एबडेन के साथ आया था। इस खिताबी जीत के बाद वह 43 साल की उम्र के साथ टेनिस इतिहास में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे।

रोहन बोपन्ना द्वारा जीते गए दो ग्रैंड स्लैम टाइटल्स की सूची:

वर्ष ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इवेंट साथी खिलाड़ी
2017 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स गैब्रिएला डाब्रोव्स्की (कनाडा)
2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स मैथ्यू एबडेन (ऑस्ट्रेलिया)

3. सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) – 6 ग्रैंड स्लैम टाइटल

Sania Mirza Mahesh Bhupathi
Sania Mirza & Mahesh Bhupathi

सानिया मिर्ज़ा भारत की पहली और एकमात्र ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिसमें तीन डबल्स और तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब शामिल हैं।

उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के रूप में महेश भूपति के साथ आया था, जबकि उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला डबल्स में मार्टिना हिंगिस के साथ था।

सम्बंधित खबरें

सानिया मिर्ज़ा द्वारा जीते गए दो ग्रैंड स्लैम टाइटल्स की सूची

वर्ष ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इवेंट साथी खिलाड़ी
2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स महेश भूपति (भारत)
2012 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स महेश भूपति (भारत)
2014 यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स ब्रूनो सोरेस (ब्राजील)
2015 विंबलडन डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2015 यूएस ओपन डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)

2. महेश भूपति (Mahesh Bhupathi)- 12 ग्रैंड स्लैम टाइटल

Sania Mirza Mahesh Bhupathi
Sania Mirza & Mahesh Bhupathi

महेश भूपति टेनिस में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होंनेअपने करियर में कुल 12 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीते हैं, जिसमें चार डबल्स और आठ मिक्स्ड डबल्स के खिताब शामिल हैं।

भूपति ने 1997 में रिका हिराकी के साथ फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। इसके अलावा, उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2012 में सानिया मिर्ज़ा के साथ फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स में जीता था।

महेश भूपति द्वारा जीते गए सभी 12 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स की सूची:

वर्ष ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इवेंट साथी खिलाड़ी
1997 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स रीका हिराकी (जापान)
1999 फ्रेंच ओपन डबल्स लिएंडर पेस (भारत)
1999 विंबलडन डबल्स लिएंडर पेस (भारत)
1999 यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स ऐ सुगियामा (जापान)
2001 फ्रेंच ओपन डबल्स लिएंडर पेस (भारत)
2002 यूएस ओपन डबल्स मैक्स मिर्नयी (बीएलआर)
2002 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स एलेना लिखोवत्सेवा (रूस)
2005 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स मैरी पियर्स (फ्रांस)
2005 यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स डेनिएला हंटुचोवा (स्लोवाकिया)
2006 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स सानिया मिर्ज़ा (भारत)
2012 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स सानिया मिर्ज़ा (भारत)

1. लिएंडर पेस (Leander Paes) – 18 ग्रैंड स्लैम टाइटल

Leander Paes and Martina Hingis
Leander Paes and Martina Hingis

पूर्व भारतीय दिग्गज लिएंडर पेस सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल 18 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स अपने नाम किए हैं, जिसमें 8 डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स के टाइटल शामिल हैं।

पेस ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम 1999 में फ्रेंच ओपन पुरुष डबल्स के रूप में महेश भूपति के साथ जीता था। इसके अलावा, उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2016 में फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स था, जिसमें उन्होंने मार्टिना हिंगिस के साथ जीत दर्ज की थी।

लिएंडर पेस द्वारा जीते गए सभी 18 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स की सूची:

वर्ष ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट इवेंट साथी खिलाड़ी
1999 फ्रेंच ओपन डबल्स महेश भूपति (भारत)
1999 विंबलडन डबल्स महेश भूपति (भारत)
1999 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स लिसा रेमंड (यूएसए)
2001 फ्रेंच ओपन डबल्स महेश भूपति (भारत)
2003 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना नवरातिलोवा (चेकोस्लोवाकिया)
2003 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना नवरातिलोवा (चेकोस्लोवाकिया)
2006 यूएस ओपन डबल्स मार्टिन डैम सीनियर (यूएसए)
2008 यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स कैरा ब्लैक (जिम्बाब्वे)
2009 फ्रेंच ओपन डबल्स लुकास ड्लोही (चेक रिपब्लिक)
2009 यूएस ओपन डबल्स लुकास ड्लोही (चेक रिपब्लिक)
2010 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स कैरा ब्लैक (जिम्बाब्वे)
2010 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स कैरा ब्लैक (जिम्बाब्वे)
2012 ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स राडेक स्टेपानेक (चेक रिपब्लिक)
2013 यूएस ओपन डबल्स राडेक स्टेपानेक (चेक रिपब्लिक)
2015 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2015 विंबलडन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2015 यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)
2016 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स मार्टिना हिंगिस (स्विट्ज़रलैंड)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More