भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज सच्चे मायनों पर किसी परिचय के मौहताज नहीं है। धोनी ने अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान को तीन आईसीसी कप की ट्रॉफियों से नवाजा है। पहली बार साल 2007 में टी-20 विश्वकप, 2011 में वनडे विश्वकप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत के इस महान कप्तान ने कब्जा जमाया था। इसके अलावा दुनिया के सबसे महंगी व मशहूर लीग आईपीएल में भी धोनी का बोलबाला रहा। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान रहते हुए टीम के लिए पांच बार इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम किया। इन सब के बाद अब धोनी के गैराज का पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो ट्वीट किया है।
धोनी एक अद्भुत इंसान- वेंकटेश प्रसाद
वेंकटेश प्रसाद कल ही धोनी के रांची स्थित गैराज पर मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने किसी व्यक्ति में पहली बार ऐसा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है। क्या आदमी है महेंद्र सिंह धोनी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक एक अद्भुत इंसान। रांची में स्थित उनके घर में बाइक और कारों का क्लेक्शन की एक झलक। इस इंंसान का फैशन देखकर ही मैं अभीभूत हूं।’
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
धौनी के फैंस को अच्छी तरीके से पता है कि वो बाइक और कार के काफी शौकीन हैं और ये ही कारण है कि धोनी को इसके कलेक्शन का भी शौक है। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने रांची में दो मंजीला गैराज बना रखा है। इस गैराज में करोड़ों की बाइक व कार रखी गई हैं।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आयोजन के लिए किया मना, जानिए क्या है वजह?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

